फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में प्रधानाचार्य गिरफ्तार: स्कूल यूनीफॉर्म नहीं पहनने पर छात्र को पीटा, शिकायत लेकर मां पहुंची तो किया दुर्व्यवहार

Thu, 02 Dec 2021 08:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के पट्टी नरेंद्रपुर गांव स्थित एक स्कूल का  छात्र गुरुवार को परीक्षा देने पहुंचा। वह स्कूल यूनीफॉर्म में नहीं था। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने छात्र को ड्रेस न पहनने पर उसकी पिटाई करते हुए परीक्षा कक्ष से भगा दिया। 
विज्ञापन
जौनपुर में प्रधानाचार्य गिरफ्तार - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के एक स्कूल में यूनीफॉर्म नहीं पहनने पर प्रधानाचार्य ने 11वीं के छात्र की जमकर पिटाई कर दी। शिकायत लेकर पहुंची छात्र की मां के सामने प्रधानाचार्य ने फिर छात्र को पीट दिया और महिला के साथ बदसलूकी की। 

विज्ञापन


पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सिंह  के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सरपतहां थाना क्षेत्र के  पट्टी नरेंद्रपुर गांव स्थित एक स्कूल का कक्षा 11 का छात्र सोलू गुप्ता पुत्र मंगरू बृहस्पतिवार को परीक्षा देने के लिए विद्यालय गया था, जो ड्रेस नहीं पहना था।

आरोप है कि प्रधानाचार्य  ने छात्र को ड्रेस न पहनने पर उसकी पिटाई करते हुए परीक्षा कक्ष से भगा दिया। पिटाई से नाराज छात्र की मां शिकायत लेकर पहुंची तो प्रधानाचार्य ने महिला के साथ बदसलूकी करते हुए छात्र को मां के सामने फिर से पीट दिया। मामले को लेकर विद्यालय में महिला ने हंगामा शुरु कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल रेफर हुआ छात्र

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  छात्र की मां बबली गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सिंह के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार लिया।
पढ़ेंः भाजपा में शामिल होने के बाद पहुंची विधायक का जोरदार स्वागत, बोलीं- सगड़ी के विकास तक जारी रहेगा संघर्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें