फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ पांच को निकालेगा बाइक जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
विसर्जन घाट सद्भावना पुल स्थित नव दुर्गा माता मंदिर परिसर में प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई और सभी विकास खंडों के ब्लॉक अध्यक्षों व मंत्रियों की बैठक हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली सहित 21 सूत्रीय मांगों के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में 5 अक्टूबर को मांगों को लेकर बाइक जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। बाइक जुलूस को सफल बनाने पर चर्चा भी की गई। जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने ब्लॉकों के अध्यक्ष एवं मंत्री से बाइक जुलूस में अधिक से अधिक लोगों को शामिल कराने को कहा। यह भी कहा कि ब्लाक अध्यक्ष अपने क्षेत्र से कम से कम सौ लोगों की सहभागिता बाइक जुलूस में सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें