फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म होगा प्राथमिक विद्यवालय लाइनबाजार और रसूलाबाद का अस्तित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के प्राथमिक विद्यालय लाइन बाजार और रसूलाबाद का अस्तित्व अब खत्म हो जाएगा। इन दोनों विद्यालयों को एक किमी अंदर के दूसरे विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा। तीस या इससे कम छात्र संख्या वाले शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों को दूसरे विद्यालय में समायोजित किए जाने के शासन के आदेश के बाद इन दोनों विद्यालयों को दूसरे विद्यालय में समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर में बेसिक शिक्षा परिषद के 16 प्राथमिक, 9 कंपोजिट और एक जूनियर हाईस्कूल है। इन सभी विद्यालयों में 1904 छात्र पंजीकृत हैं। इन छात्रों को पढ़ाने के लिए शहर के सभी विद्यालयों में 25 शिक्षक तैनात हैं। प्राथमिक विद्यालय लाइन बाजार में महज 27 और प्राथमिक विद्यालय रसूलाबाद में 23 छात्र पंजीकृत हैं। रसूलाबाद में एक शिक्षक की तैनाती है, जबकि लाइनबाजार प्राथमिक विद्यालय शिक्षक विहीन है। यहां अस्थाई व्यवस्था के तहत दो शिक्षकों की तैनाती की गई है। शासन के निर्देश के मुताबिक इन विद्यालयों को एक किलोमीटर के भीतर के किसी दूसरे विद्यालय में समायोजित किया जाएगा। नगर शिक्षा अधिकारी संजय यादव ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय रसूलाबाद को कंपोजिट विद्यालय ईशापुर से जोड़ा जाएगा। वहीं प्राथमिक विद्यालय लाइन बाजार को प्राथमिक विद्यालय मतापुर या फिर प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों का पंजीकरण समायोजित विद्यालयों में करा दिया जाएगा, जबकि यहां तैनात शिक्षकों को किसी दूसरे विद्यालयों में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें