फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अंतिम संस्कार से रोका, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के धरौरा गांव में विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसकी हत्या कर अंतिम संस्कार करने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने अंतिम संस्कार से रोकते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बहन ममता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि क्षमता उर्फ पूजा (22) पत्नी कमलेश निवासी धरौरा की रहने वाली थी। क्षमता की शादी दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति कमलेश, ससुर अशोक व देवर नन्हकू उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसे जान से मार दिया गया और किसी रिश्तेदार को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने पति कमलेश, ससुर अशोक व देवर नन्हकू को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें