फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि की मुख्य परीक्षाएं होली के बाद शुरू कराने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षा होली के बाद कराने की तैयारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र तय करने के साथ ही परीक्षा की तिथि तय करने पर मंथन चल रहा है। परीक्षा संचालन समिति की बैठक में परीक्षा की तिथि और परीक्षा केंद्रों की संख्या पर मुहर लगेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की सभी औपचारिकताएं पूरी कर लिया है। केवल परीक्षा संचालन समिति की मुुहर लगनी है। मुख्य के लिए आए आवेदन से विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का आंकड़ा तैयार रहा है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पांच जिलों में कुल 971 महाविद्यालय संबद्ध है। इनके छात्र चालू सत्र की परीक्षा में शामिल होंगे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध कुल 971 महाविद्यालय हैं। जिसमें 9 राजकीय महाविद्यालय, 37 अनुदानित महाविद्यालय और 925 स्ववित्तपोषित महाविद्यालय हैं। आजमगढ़ में 2 राजकीय, 10 अनुदानित और 252 स्ववित्तपोषित महाविद्यालय समेत कुल 364 महाविद्यालय हैं। इसी प्रकार गाजीपुर में 3 राजकीय, 8 अनुदानित और 332 स्ववित्तपोषित महाविद्यालय समेत कुल 343 महाविद्यालय संबद्ध हैं। मऊ में 2 राजकीय, 4 अनुदानित और 157 स्ववित्तपोषित महाविद्यालय समेत कुल 163 कालेज शामिल हैं। जौनपुर में 2 राजकीय, 14 अनुदानित और 184 स्ववित्तपोषित महाविद्यालय संबद्ध हैं। इसी प्रकार प्रयागराज में केवल एक अनुदानित महाविद्यालय संबद्ध है। विगत वर्ष की परीक्षा में कुल 195921 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें 79614 छात्र और 116307 छात्राएं शामिल हुई थी। सेमेस्टर परीक्षा 14 मार्च से कराने के लिए विवि प्रशासन ने तिथि घोषित कर है। मुख्य परीक्षाएं भी 22 मार्च से शुरू कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें