फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48.81 लाख पौध रोपण करने की तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक दिन का विशेष पौधरोपण अभियान चलाया जाना है। इसके लिए 48.81 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। वन विभाग की नर्सरी में पौधे तैयार हो गए हैं। पौधरोपण के लिए गड्ढों की खोदाई भी हो चुकी है। बस विभागों को पौधरोपण के लिए तिथि तय होने का इंतजार है। विभागीय लोगों के मुताबिक जुलाई माह के पहले सप्ताह में चार या पांच जुलाई को पौधरोपण की तिथि तय हो सकती है। इसके बाद तय तिथि पर अभियान चलाकर विभागों की ओर से पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में हर साल की तरह इस बार भी सरकार की ओर से 48 लाख 81 हजार 89 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसे पूरा करने के लिए 27 विभागों को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। इसमें ग्राम्य विकास विभाग को 18,42,960, राजस्व को 2,08,560, पर्यावरण विभाग को 75,000, जलशक्ति विभाग को 7,200, पंचायतीराज विभाग को 2,08,560, आवास विकास को 5,400, औद्योगिक विकास को 2,400, नगर विकास को 20,280, लोक निर्माण विभाग को 7,200, रेशम विभाग को 21,729, कृषि को 3,53,400, पशुपालन विभाग को 5,400, सहकारिता को 8,400, उद्योग 6,600, विद्युत निगम को 3,240, शिक्षा विभाग को 31,560, श्रम विभाग को 2,160, रेलवे को 13,060, रक्षा विभाग को 4,680, उद्यान को 2,31,240, पुलिस को 5,400 व वन विभाग को 18,08,000 पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। जिले में सबसे अधिक पौधरोपण की जिम्मेदारी ग्राम्य विकास विभाग और वन विभाग को दी गई है। इसमें से वन विभाग को 18,08,000 व ग्राम्य विकास विभाग को 18,42,960 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है, जो सभी विभागों के लक्ष्य से काफी अधिक है।
प्रभागीय वनाधिकारी प्रवीण खरे का कहना है कि पौधरोपण की तैयारी पूरी हो चुकी है। विभाग की नर्सरी में पौधे तैयार हैं। पौधरोपण के लिए गड्ढ़ों की खोदाई भी हो चुकी है। अभियान चलाकर पौधरोपण करने के लिए चार या पांच जुलाई की तिथि सरकार की ओर से तय हो सकती है। तिथि तय होने पर उस दिन लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें