प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ रत्नों में एक पद्मभूषण जगदगुरु श्री रामभद्राचार्य के पैतृक गांव साड़ी खुर्द का नाम बदल दिया गया है। यह उनकी मां शची के नाम पर रखते हुए शचीपुरम कर दिया गया है, जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने रविवार को पत्र जारी किया है, जिसके मुताबिक साड़ी खुर्द का गांव का नाम परिवर्तित कर शचीपुरम कर दिया गया है।
पूज्य पद्मभूषण जगदगुरु रामभद्राचार्य महराज के पैतृक गांव साड़ी खुर्द का नाम परिवर्तित कर शचीपुरम करने की मांग काफी दिनों से चल रही थी। जगदगुरु रामभद्राचार्य ने अपने पैतृक गांव का नाम परिवर्तित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी आग्रह किया था। लगभग दो वर्षों के पत्राचार व कागजी कार्रवाई के बाद प्रदेश सरकार ने साड़ी खुर्द गांव का नाम परिवर्तित कर शचीपुरम कर किया है। गांव वालों ने गांव का नाम शचीपुरम होने पर सरकार और रामभद्राचार्य महराज का धन्यवाद ज्ञापित किया है। ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि गांव का नाम शचीपुरम करने से लोगों में खुशी हुई है।
हमारे विभाग के कर्मचारियों के वाट्सएप ग्रुप में अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार का जारी पत्र आया है, जिसमें गांव का नाम परिवर्तित कर शचीपुरम किया गया है, लेकिन इससे संबंधित दिशा निर्देश हमें नहीं मिला है।
- अमित कुमार गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी