सोमवार को वैलेंटाइन डे मनाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। लोग जहां प्यार का इजहार करने के लिए तैयारी शुरू कर दिए हैं। वहीं गिफ्ट व फूलों से बाजार भी सज गए हैं, जिसे खरीदने के लिए रविवार को लोगों की भारी भीड़ दुकानों पर लगी हुई है। वहीं पार्क, होटल, रेस्टोरेंट को भी सुंदर ढ़ग से सजाया गया है, जिससे लोगों को इस पर्व को मनाने में परेशानी न हो।
शहर के पालिटेक्निक स्थित लोहिया पार्क व किला पर आए दिन घुमने वाले आते हैं, लेकिन रविवार को इनको भी सुंदर ढ़े से सजाया गया है, जिससे लोग आकर वैलेंटाइन डे का लुफ्त उठा सके। लोहिया पार्क में गुलाब की विभिन्न प्रजातियों के गुलाब सहित अन्य फूल लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। वहीं पार्क के बीचों बीच फौव्वारा पार्क की शोभा में चार चांद लगाएगा। लगभग यही हाल किला का भी है। उसे भी सुंदर ढ़ंग से सजाया गया है, जिससे अधिक से अधिक लोग घुमने आ सके हैं। वहीं फूलों से बाजार भी सज गए हैं। गुलाब के फूल मंहगे होने के बावजूद सबसे अधिक लोग इसी की खरीदारी कर रहे हैं, जबकि गुलाब के फूल काफी महंगे हो गए हैं। बावजूद इसके इसे खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग रही है। वहीं दुकानदार भी लोगों का गुलाब के फूल की तरफ देख अधिक मात्रा में मंगाने का कार्य कर रहे हैं, जिससे उनकी अच्छी कमाई हो सके। वहीं आकर्षक रंगों में ग्रीटिंग्स कार्ड भी उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है।