फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती का फंदे पर झूलता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव में बुधवार देर चार माह की गर्भवती महिला की फांसी पर झूलती लाश मिली। परिवार के लोगों के मुताबिक उसने बंद कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं, बृहस्पतिवार को मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए बेटी के पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

कुल्हनामऊ गांव निवासी अंजनी गौतम (22) पत्नी अरुण गौतम का शव बुधवार की रात बंद कमरे में रस्सी के सहारे लटकता देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फंदे से लटक रहे शव को नीचे उतारकर मृतका के मायके वालों को सूचना दी। इधर सुबह बक्शा थाने पहुंचे मृतका के पिता मनबास उर्फ मनीष गौतम ने तहरीर देकर आरोप लगाया। पिता की तहरीर के मुताबिक अंजनी की शादी दो वर्ष पहले बक्शा के कुल्हनामऊ निवासी अरुण गौतम के साथ हुई थी। शादी में यथाशक्ति 20 हजार रुपये व बाइक दी थी। ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में 30 हजार की मांग की जाती रही। बेटी को प्रताडि़त करतें रहे। पिता की तहरीर पर पति अरुण, ससुर गौतम, सासु सुनीता और ननद शिवा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पिता ने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या करने से पूर्व पिटाई की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह का कहना था कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें