फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आंधी-पानी से छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। तेज हवा के साथ बृहस्पतिवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं तेज हवा से जगह-जगह हाई टेंशन तार पर पेड़ की डाल गिरने से नगर की बिजलीआपूर्ति छह घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन

भोर में पांच बजे आकाश में बादल छा गए। इस बीच तेज हवा के झोंके के साथ बारिश होने लगी। मौसम सुहाना हो गया। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन दोपहर के बाद बादल छंटने से सूर्य की तपन बढ़ गई। इस बीच सुबह करीब छह बजे सोंधी, बारा मोड़ के पास 11 हजार वोल्ट लाइन की तार पर बांस तथा पेड़ की डाल गिरने से पूरे नगर की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि कर्मचारियों के साथ जगह-जगह तार पर गिरे बांस को काटकर हटाया गया। छह घंटे बाद दोपहर 12 बजे आपूर्ति चालू हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें