रिपोर्ट में स्पष्ट है कि उसके फेफड़े में संक्रमण था। उसकी पत्नी की भी मौत संक्रमण के चलते ही हुई होगी। गांव में कुछ लोगों ने चुनावी रंजिश साधने के लिए जहरीली शराब से मौत की अफवाह फैलाई थी। अब पुलिस अफवाह फैलाने वालों की भी छानबीन कर रही है।
पुलिस का दावा है कि मृतक के घर से शराब की जो शीशी बरामद हुई थी, वह पुरानी थी। थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा का कहना है कि मृतक के घर से जो शीशी बरामद हुई थी उसे पुलिस के पहुंचने से पहले ही अफवाह को हवा देने वाले लोगों ने महिलाओं के हाथ में पकड़ाकर फोटो वायरल करना शुरू कर दिया था। एक ही शीशी को अलग अलग महिलाओं के हाथ में पकड़ाकर फोटो खींची गई है।