महाविद्यालयों के प्राचार्यों और प्रबंधकों की बैठक को आनलाईन मोड़ पर संबोधित करते कुलपति प्रो. आ
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय अपने छात्रों को उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तैयार करेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय का केंद्रीय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल (सीटीपीसी) इसके लिए रूपरेखा तैयार कर रहा है।
केंद्रीय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ (सीटीपीसी) निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है। छात्र, शिक्षक और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, कॅरिअर काउंसिलिंग और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप, इंडस्ट्री इंटरैक्शन और मेगा जॉब फेयर का बड़े स्तर पर आयोजन करने की रूपरेखा तैयार किया जा रहा है। विद्यार्थियों और सीटीपीसी के बीच संवाद को मजबूत करने के लिए प्रत्येक संकाय में छात्र समन्वयकों की सक्रिय टीम गठित की जाएगी। विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए लाइव इंटरव्यू एप के उपयोग का सुझाव भी दिया गया। इससे विद्यार्थियों को कंपनियों की भर्ती प्रक्रिया और साक्षात्कार की तैयारी का व्यावहारिक अनुभव देने पर चर्चा हुई। शनिवार को इन्क्यूबेशन सेंटर में बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। परिचर्चा में डॉ. सुनील कुमार, सुशील कुमार, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. दीप प्रकाश, डॉ. प्रेम चंद यादव, डॉ. कृष्ण यादव, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी, डॉ. अंजनेय मिश्रा, डॉ. अश्मय दुबे, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. साक्षी सिंह, डॉ. निधि पांडेय, डॉ. अवधेश और मिथिलेश चौरसिया मौजूद रहे।