फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में बढ़ने लगा प्रदूषण का स्तर, नहीं संभले तो हालात बिगड़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सर्दी अभी शुरुआती चरण में है। दीपावली की आतिशबाजी नहीं शुरू हुई और धान की पराली जलाने पर भी सख्ती से रोक लगाई जा रही है। इसके बावजूद शहर की आबोहवा बिगड़ने लगी है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक दो सौ के करीब पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों इसके और बिगड़ने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

प्रदूषण को लेकर पूरे देश में हायतौबा मची हुई है। वाहनों के धुएं के साथ पटाखा, पराली जलाने से वातावरण में धुंध की परत बढ़ती जा रही है। इसका असर अब तक बड़े शहरों में ही ज्यादा दिख रहा था। अब जौनपुर व आसपास के इलाकों की हवा भी जहरीली होती जा रही है। दोपहर तक वातावरण में धुंध छाया रहना और शाम होते ही फिर से धुंध दिखना इसी का असर माना जा रहा है। पिछले कई दिनों से ऐसे हालात बने हुए हैं। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से ऊपर रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. पंकज जायसवाल की मानें तो छोटे शहरों में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक का बढ़ना गंभीर हालात के संकेत है। अभी सर्दी की शुरुआत में यह हाल है, जबकि आगामी दिनों में कोहरा बढ़ने पर स्थिति और बिगड़ेगी। उन्होंने पराली और पटाखे न जलाने के साथ ही वाहनों के प्रदूषण में कमी लाने की जरुरत बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें