फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ FIR, 97 लाख रुपये घोटाले का आरोप

Sat, 11 Jan 2025 08:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले के महराजगंज क्षेत्र में एक डेयरी संचालक की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
कृष्णा डेयरी संचालक श्रीकांत यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के महराजगंज क्षेत्र के डड़वा में संचालित कृष्णा डेयरी के संचालक ने जौनपुर जिले के कर्मचारियों व क्षेत्र के पांच गांव के दुग्ध समिति संचालकों द्वारा दूध व पैसे में लगभग एक करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल दायर किया था। जिसमें न्यायालय द्वारा पुलिस को समुचित कार्यवाही करने का आदेश दिया गया था। इसी के संबंध में क्षेत्राधिकारी बदलापुर द्वारा कृष्णा डेयरी के 4 स्टॉफ व तीन दुग्ध समितियों के संचालक समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। ऐसे में क्षेत्राधिकारी के आदेश पर स्थानीय थाने की पुलिस मामले की जांच करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
क्षेत्र के ग्राम सभा ढेमा निवासी श्रीकांत यादव कृष्णा डेयरी नाम से डड़वा कडेरेपुर में फर्म चलाते हैं। संचालक श्रीकांत यादव को लेखा जोखा में गड़बड़ी की आशंका हुई तो उन्होंने बारीकी से जांच कराया। जिसमें तीन कर्मचारी एकाउंटेट अश्वनी, केमिस्ट अरविंद और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रद्युम द्वारा करीब 52 लाख रुपये का घोटाला पाया गया। जिसमें इन लोगों द्वारा दूध खरीद से ज्यादा का भुगतान दुग्ध समिति के खाते से करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दुग्ध समिति हरिपुर लोहरियांव व गद्दोपुर के कर्मचारियों दुग्ध समिति लोहरियाव सचिव अनुज मौर्य, सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार सचिव राम सिंह यादव, गद्दोपुर सचिव अभिषेक सिंह, हरिपुर सचिव शिवम सिंह, एकाउंटेंट अखिलेश यादव जिला देवरिया, प्रियांशु यादव नेवादा बदलापुर व एकाउंटेंट अश्वनी सिंह जिला बलिया के ड्राइवर अभिषेक सिंह मिलकर 23 लाख रुपये का घोटाला किया। कुल 97 लाख रुपये का घोटाला हुआ।

आरोप है कि सुबह 100 लीटर, शाम को डेढ़ सौ लीटर दूध फर्जी ढंग से बढ़ाकर घोटाला करते थे। राम सिंह (सचिव) ने घोटाला करने की बात एक वीडियो में माना भी है। पैसा मांगने पर उक्त लोग फर्म मालिक से गाली गलौज और मारने पीटने की धमकी देते है। मामला सन 2020 से लगातार चल रहा था।

मामले की शिकायत के बाद उच्च न्यायालय के आदेश पर क्षेत्राधिकारी प्रतिमा सिंह ने थानाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय को मामले की जांच करते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर थानाध्यक्ष ने मामले की जांच करते हुए सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें