फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा, इन ट्रेनों का हुआ रूट डायवर्जन

Sat, 11 Jan 2025 06:27 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाने का निर्णय लिया है। इस क्रम में गोदान समेत चार ट्रेनें 29 और 30 को बदले हुए मार्ग से चलेंगी। 
विज्ञापन
महाकुंभ ट्रेन टिकट - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में यात्रियों को किसी प्रकार से परेशानी न हो इसके लिए रेलवे की ओर से अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। अब कुंभ को लेकर गोदान एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों का 29 और 30 जनवरी को मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। ये ट्रेनें वाराणसी, वीएचके, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी के रास्ते जाएगी।
विज्ञापन


महाकुंभ 2025 का शुभारंभ 13 जनवरी को होगा, जबकि इसका समापन 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन होगा। इस बीच यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो इसके लिए रेलवे की ओर से अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 
विज्ञापन

ये ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलाई जाएंगी

अब चार ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलाई जाएंगी। जिसमें छपरा से दुर्ग जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस 29 और 30 जनवरी को परिवर्तित मार्ग वाराणसी वीएचके मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर के रास्ते जाएगी। गोरखपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली गोदान एक्सप्रेस 29 जनवरी को जफराबाद वाराणसी, वीएचके मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर के रास्ते निकाली जाएगी।

छपरा से लोकमान्य तिलक जाने वाली छपरा एलटीटी एक्सप्रेस 30 जनवरी को जफराबाद, वाराणसी, वीएचके मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिक पुर के रास्ते जाएगी। अयोध्या कैंट से एलटीटी जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस 29 जनवरी को अयोध्या कैंट लखनऊ, कानपुर, सेंट्रल उरई वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के रास्ते जाएगी। यह जानकारी उत्तर रेलवे लखनऊ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें