फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ : एक गोतस्कर के पैर में लगी गोली, घायल का चल रहा इलाज, दूसरा फरार

Wed, 11 Dec 2024 11:23 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

 खेतासराय थाना के सोंगर-भदेठी सीमा पर पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोतस्कर के पैर में गोली लगी और उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। घायल का ईलाज जारी है और पुलिस अब गोतस्करी के नेटवर्क की जानकारी हासिल करने में जुट गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायख्वाजा व खेतासराय थाना की पुलिस ने मंगलवार की सायं एक बड़ी सफलता हासिल की। सोंगर-भदेठी सीमा के पास पुलिस व गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक शातिर गोतस्कर के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक तमंचा, दो खोखा कारतूस व एक  कारतूस बरामद किया।

विज्ञापन


मंगलवार की शाम करीब 6 बजे खेतासराय थाने के प्रभारी अपनी टीम के साथ सोंगर (आजमगढ़) बॉर्डर पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक सुपर स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो लोग तेजी से आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और मानीकला की ओर भागने लगे। खेतासराय पुलिस ने तुरंत इस घटना की सूचना कंट्रोल रूम और सरायख्वाजा थाने को दी। सरायख्वाजा थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मोर्चा संभाला और बदमाशों को घेरने के लिए सोंगर-भदेठी गांव की ओर रवाना हुए।

जब बदमाश पुलिस टीम से घिरते हुए महसूस हुए, तो उन्होंने अपनी बाइक सड़क पर छोड़ दी और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल बदमाश की पहचान दिलशाद निवासी रानीमऊ, थाना खेतासराय, जौनपुर के रूप में हुई है। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश के ऊपर गोतस्करी और अन्य अपराधों में पहले से 14 मुकदमें शाहगंज में दर्ज हैं। इस बाबत सीओ सदर देवेश सिंह ने बताया कि घायल बदमाश को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें