कब्जे से लूट की दो बाइक, मोबाइल फोन, तमंचा-कारतूस और नकदी बरामद किया गया है। एएसपी ग्रामीण के मुताबिक गिरफ्त में आए सभी बदमाशों पर विभिन्न पुलिस थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों से पूछताछ कर उनकी पूर्व के अपराधों में संलिप्तता के अलावा क्षेत्र में उनकी गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।