फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के पास पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना मोड़ के पास रविवार की रात मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। गोली लगने से घायल एक बदमाश का इलाज चल रहा है। उनसे तमंचा, कारतूस, मोबाइल और नकदी बरामद हुई है। बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के कारण इंस्पेक्टर को चोटें नहीं आईं। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाशों ने पिछले दिनों सिद्दीकपुर में हुई लूट को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सरायख्वाजा थाना, स्वाट व सर्विलांस सेल की टीम रविवार रात पतहना मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो लोग आते दिखे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार लोगों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एक गोली प्रभारी निरीक्षक के बुलेटप्रुफ जैकेट पर लगी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर गया। बाइक से गिरते ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्त में ले लिया। गोली लगने से घायल युवक ने अपना नाम रोहित शर्मा निवासी बसंतपुर थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी बताया। उसके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस और नौ हजार रुपये बरामद हुए। उसे पीएचसी करंजाकला में भर्ती कराया गया है। उसके साथी ने अपना नाम आकाश सिंह निवासी मिल्कोपुर थाना सरायख्वाजा बताया। उससे एक तमंचा, कारतूस और पांच हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों ने हाल ही सिद्दीकपुर में लूट की थी। थाना प्रभारी मनीष कुमार राय ने बताया कि बदमाश के पास से लूट के 15000 रुपये भी बरामद किए गए हैं। लूट के दिन मुखबिरी करने के आरोप में भी एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें