फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में छात्र समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। पीली नदी सेतु शाहपुर के पास सोमवार को अलग-अलग सड़क हादसों में छात्र समेत दो की मौत हो गई। वहीं दो युवक जख्मी हुए। स्थानीय सीएचसी में उनका उपचार कराया गया।
विज्ञापन

लेदुका गांव निवासी योगेंद्र गौतम का पुत्र धीरज (17) अपने साथी अमित विश्वकर्मा व अभिषेक गौतम के साथ बाइक से बदलापुर कस्बे में कापी किताब खरीदकर घर जा रहा था। पुल के पास अचानकअज्ञात स्कार्पियो की चपेट में आ गए। हादसे में तीनों गंभीर रुप से घायल हुए। लोगों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत देख अभिषेक गौतम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अमित विश्वकर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। तीनों श्री नारायण सिन्हा इंटर कॉलेज सरायहरखू में इंटर के छात्र थे। दूसरी घटना पुल से 50 मीटर दक्षिण पेट्रोल पंप के पास हुई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से खुटहन थाना क्षेत्र के कृष्णापुर निवासी 45 वर्षीय फिरतू निषाद की मौत हो गई। वह अपनी पुत्री उषा को बाइक से लिवाकर घर जा रहे थे। पुलिस को सूचना दिए बगैर स्वजन शव लेकर घर चले गए।---
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें