फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों से तेल चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले आरोपी व उनसे बरामद डीज - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
पुलिस ने सड़क के किनारे खड़ी ट्रकों की टंकी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करने वाले गिरोह को शनिवार की रात दबोचा है। गिरोह में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। उनके पास से तमंचा, लाक खोलने का उपकरण, 35 लीटर लीटर का 6 गैलन व एक इंच पाइप आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सदानंद राय ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ दबिश दी गई। सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक ढाबे के पास तीन लोग प्रतापगढ़ रोड पर ट्रक से डीजल चुराने की योजना बना ही रहे थे। लोगों को पकड़ने का पुलिस ने प्रयास किया तो सभी लोग पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त तीनों आरोपियों को दबोच लिया। बताया कि पकड़े गए आरोपियों में गोविंद यादव निवासी गांव बरगी थाना खेतासराय जौनपुर, अजहर बरई मानीकला थाना खेतासराय, सोनू बिंद चक चोर्रा थाना बरदह आजमगढ़ को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह अपने होंडा एक्सेंट वाहन से सड़क किनारे होटल, ढाबा आदि पर खड़े ट्रकों की टंकियों से डीजल व पेट्रोल चोरी करते हैं। थाना प्रभारी सदानंद राय ने बताया कि घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। आरोपियों से तलाशी के दौरान तीन तमंचे मिला हैं। साथ 35 लीटर के 6 प्लास्टिक गैलन, पाइप व एक होंडा एसेंट वाहन बरामद किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें