फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने के आरोपित को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के कूसा गांव निवासी एक युवक को पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में मंगलवार को आलमगंज नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

भदोही जिले के कुसौंडा गांव निवासी महेंद्र कुमार पुत्र हीरा ने बरसठी थाना पर सोमवार को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को दी गई तहरीर में महेंद्र ने आरोप लगाया था कि कूसा गांव निवासी विनय दुबे 15 हजार रुपये रंगदारी मांग रहे थे। रुपये नहीं देने पर देख लेने की धमकी दे रहे थे। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विनय दूबे को जेल भेज दिया। एसआई अरविंद और रवि पासवान ने मंगलवार को आरोपी को आलमगंज नहर की पुलिया के पास गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ रामसरीख ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें