फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: युवकों ने निषाद पार्टी के नेता को पीटा, पांच गिरफ्तार

Sat, 16 Oct 2021 10:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

निषाद पार्टी के आईटी सेल के प्रभारी व गोरखपुर निवासी नेता की जमकर पिटाई कर दी। घटना जौनपुर जिले में शुक्रवार की शाम को हुई। पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र में डाक बंगले के बाहर कार सवार युवकों ने निषाद पार्टी के आईटी सेल के प्रभारी व गोरखपुर निवासी राजीव यादव को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय निषाद का जिला मुख्यालय पर 17 अक्तूबर को दौरा प्रस्तावित है। इसकी तैयारी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के पुत्र डॉ. अमित कुमार, गोरखपुर के टिकरी गंज थाना क्षेत्र के हरदापुर गांव निवासी और पार्टी के आईटी सेल के प्रभारी राजीव यादव समर्थकों के साथ शाहगंज स्थित डाक बंगले में रुके थे।

शुक्रवार शाम को राजीव रोडवेज से चाय पीकर डाक बंगला लौट रहे थे। इसी बीच एक कार उनके पास आकर रुकी। आरोप है कि कार सवार लोगों व पार्टी नेताओं के बीच वाहन के उनके पास खतरनाक ढंग से रोकने को लेकर कहासुनी हुई, जिस पर युवकों ने राजीव पर हमला कर दिया। इसमें राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के लिए उन्हें राजकीय पुरुष अस्पताल ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि डाक बंगले के पास ही दशहरा मेला आयोजित था, जहां काफी भीड़ थी। वहीं मारपीट की घटना हुई है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पांचों आरोपियों ठकठौलिया गांव निवासी रवि यादव, सुनील यादव, रिंकू, मुकेश यादव व अखिलेश यादव को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें