गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया । इस दौरान गन्ना किसानों की समस्याओं को उठाया गया। साथ ही समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
धरना को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद कमला सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार अपने को जनता व किसानों की रहनुमा बताती है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान करने की जहमत नहीं उठा रही है।
जिससे जनता व किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की कार गुजारियों का ही परिणाम है कि गन्ना किसानों का बाकया अभी तक नहीं मिल पाया है।
गन्ना किसान परेशान हंै, लेकिन प्रदेश सरकार अभी तक समस्याओं को दूर नहीं करे सकी है। उन्होंने शीघ्र गन्ना किसानों की समस्याओं को दूर करने की मांग की।
धरना में प्रोफेसर देवेश उपाध्याय, देवेंद्र कुमार मिश्र, साजिद हमीद, सतीश सोनकर, छोटेलाल यादव, दाताराम त्रिपाठी, विजयशंकर उपाध्याय, राकेश मिश्र, राजनाथ राम, रामप्रताप सिंह, बबलू गुप्ता, इंद्रजीत गौतम आदि उपस्थित रहे।