गौराबादशाहपुर। यातायात माह के तहत कस्बे में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बाइक चालकों बिना हेलमेट के बाइक नहीं चलाने की शपथ दिलाई गई। थानाध्यक्ष प्रवीण ने कहा कि वाहन चलाते समय सतर्क रहना चाहिए। छोटी सी लापरवाही के कारण परिवार का सपना टूट जाता है।
अभियान के दौरान पुलिस की ओर से साठ बाइक और स्कूटी सवारों को निशुल्क हेलमेट दिए गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि दो पहिया वाहन पर बैठने वाले दोनों लोगों को हेलमेट लगाना चाहिए। यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। यह नियम आपकी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। आप घर से बाहर वाहन लेकर जाते हो तो आपके घर के लोग आपके सकुशल आने का इंतजार करते हैं।
कभी-कभी हेलमेट नहीं लगाने की वजह से घायल की मौत हो जाती है जिससे परिवार टूट जाते हैं। चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश ने भी संबोधित किया। जागरूकता रैली पुलिस चौकी से प्रारंभ हुई ग्रामोदय इंटर कालेज होकर पुनः चौकी के पास खत्म हुई।
इस दौरान पुलिस के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर राहुल सिंह, लल्लन प्रताप सिंह, सुजीत जायसवाल, सत्यानंद चौबे , रोहित श्रीवास्तव, अर्जुन यादव मौजूद रहे।