फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। जलवायु परिवर्तन के कारण उत्पन्न हो रही विसंगतियों को रोकने में वृक्षों की अहम भूमिका है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण आवश्यक है।
विज्ञापन


यह बातें नगर के बिहारी महिला महाविद्यालय में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में एसडीएम श्रीकेश राय ने मंगलवार को कही। एसडीएम ने चितवन का पौध लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद बीटीसी की छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रजाति के 125 पौधे लगाए गए। फौजदार इंटर कालेज के प्रबंधक अजय प्रताप, विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.शैलेंद्र कुमार कौशल, डा.आलोक कुमार श्रीवास्तव, डा.संजीव कुमार चतुर्वेदी, विनय प्रकाश, लक्ष्मी यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सतहरिया: औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में स्थित सहज गैस फैक्ट्री में मगंलवार को पर्यावरण विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पेड़ पौधों की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि पूर्व डीएफओ एसपी ओझा ने हरियाली के लिए पेड़ पौधों के महत्व को समझाया। पर्यावरण को अनुकूल बनने में पौधरोपण करना जरूरी है। निरोगी जीवन के लिए यह अचूक औषधि है। इस मौके पर आईआईए के अध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में 100 फलदार पौधे लगाए गए। आभार आयोजक शिव कुमार यादव ने व्यक्त किया। इस मौके पर गुलाबचंद्र पांडेय, रामबरन सिंह, अरविंद मौर्य, शत्रुघ्न मौर्य व शिव कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें