फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आभा आईडी को लेकर आशाओं को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाबाजार। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत हर व्यक्ति की आभा आईडी बनाई जानी है जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है। आशाओं को प्रतिदिन घर-घर जाकर हर व्यक्ति की आभा आईडी तैयार करानी है। जिसकी समीक्षा मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं की कलेस्टर बैठक में की गई। कलेस्टर बैठक में आभा आईडी और तीन माह पूर्व संस्थागत डिलवरी कम कराए जाने वाली आशाओं को सीएचसी अधीक्षक डॉ.राजेन्द्र प्रसाद ने कड़ी फटकार लगाई है। चेतावनी दी है कि जिस आशा के क्षेत्र की आभाआईडी बहुत कम है और जिनके यहां तीन माह की संस्थागत डिलवरी कम है उनके खिलाफ कारण बताओ नोटस के बाद कार्यवाही की जाएगी। अधीक्षक ने क्षेत्रीय एएनम को भी निर्देश दिए है कि वे आशाओं के कार्य की प्रतिदिन समीक्षा कर रिपोर्ट सीएचसी को भेजे।
विज्ञापन

इस मौके पर बीपीएम वीरेंद्र मौर्या, प्रवीण श्रीवास्तव, रेखा सिंह, मालती, गीता तिवारी आदि रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें