फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी

Fri, 05 Jun 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को रैली निकालकर सभी को पर्यावरण के लिए जागरूक किया गया। गोष्ठी और सभाओं में पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन


 पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान में प्रो.बीबी तिवारी के अध्यक्षता में  गोष्ठी का आयोजन हुआ। पौध रोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहाकि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौध रोपण ही एक मात्र उपाय है।

 इस मौके पर डा. संतोष कुमार, डा. अमरेंद्र सिंह, डा. उदयराज, डा. राजेश सिंह आदि मौजूद थे। आरएन टैगोर स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौध रोपण किया गया।
विज्ञापन


 शिक्षकों ने पर्यावरण प्रदूषण के कारण और उससे बचाव की जानकारी दी। कार्यक्रम में शुभम मिश्र, नदीम आदि मौजूद थे। एकल विद्यालय के परिवार की ओर से गोष्ठी  के बाद शोभा यात्रा निकाली गई।

नगर का भ्रमण कर सभी को पर्यावरण का प्रति सचेत किया। इस मौके पर वेद प्रकाश, संजीत, तेजबहादुर यादव, रमाशंकर, कांताप्रसाद, आलोक कुमार, अवधेश आदि मौजूद थे।

जेसीआई एससीएफ बालवाड़ी जूनियर हाईस्कूल परिसर में पौधरोपण कर सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। राकेश जायसवाल, राधेरमण जायसवाल, सन्तोष अग्रहरि, आलोक सेठ, विवेक प्रताप सेठी, संजय गुप्ता, मधुसुदन बैंकर,

 अजय गुप्ता, धर्मेन्द्र सेठ, कृष्ण गोपाल जायसवाल, विशाल गुप्ता, अतुल गुप्ता, कृष्ण कुमार जायसवाल ने
पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। सामाजिक संस्था पूर्वांचल मानवाधिकार राष्ट्रीय मंच ट्रस्ट की ओर से विश्व पर्यावरण

 दिवस पर जागरूकता गोष्ठी हुई। वरिष्ठ दंत चिकित्सक डा. सौरभ उपाध्याय ने कहाकि स्वार्थ को पूरा करने के लिए पर्यावरण प्रदूषण बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कही कि पहले पीपल, बरगद, आंवला, नीम, समी आदि वृक्षों को पूजने की

 व्यवस्था बनाई गई थी। ताकि पेड़ों की कटाई कोई न करे। संस्था अध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य, महर्षि कुमार, राजेन्द्र प्रसाद मौर्य,चन्दन मौर्य, निर्मल श्रीवास्तव, ने विचार व्यक्त किया। संचालन रामबाबू अग्रहरि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें