सिंगरामऊ। राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में रविवार को अंतर महाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पीजी कॉलेज गाजीपुर की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता में कुल तीन टीमों ने भाग लिया। तीनों टीमों के बीच दो-दो राउंड मैच खेले गए। प्रतियोगिता का फाइनल मैच पीजी कॉलेज गाजीपुर और टीडी पीजी कॉलेज जौनपुर के बीच खेला गया। इसमें पीजी कॉलेज गाजीपुर विजेता और टीडी पीजी कॉलेज उपविजेता रही।मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक कुंवर जय सिंह (जय बाबा) ने कहा कि किसी भी खेल को खेलने से मन और मस्तिष्क का विकास होता है। खेल में हार और जीत कोई मायने नहीं रखता है। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह ने की। आयोजन सचिव मेजर सत्य प्रकाश सिंह ने आभार जताया।