राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दस सूत्री मांगों को लेकर अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में तहसील परिसर में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। समस्त भत्तों में समानता, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, ग्राम विकास अधिकारी,
ग्राम पंचायत अधिकारी व अन्य संवर्गों के लंबित वेतन विसंगति को दूर करने की मांग की। तीन प्रोन्नति का ग्रेड वेतनमान प्रदान करने, दैनिक वेतन कार्य प्रभारित, संविदा वर्कचार्ज कर्मचारियों को नियमित करने, कुल सेवा के आधार
पर पेंशन का लाभ देने, आशा, आंगनबाडी, पंचायत मित्र, रोजगार सेवकों को नियमित पद पर नियुक्त करने और नियुक्ति तक 20 हजार मासिक मानदेय दिए जाने की मांग की। 23 फ रवरी को प्रस्तावित आम हड़ताल की सफ ल बनाने की
अपील की। 20 फ रवरी को 11 बजे जिला अस्पताल में जागरण रैली निकाली जाएगी। इस मौके पर जीएन दुबे, उपेन्द्र सिंह, सीबी सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, शारदा कुमार पटेल, प्रमोद कुमार सिंह, राजबली यादव, राकेश सिंह, दीपक कुमार, ओम
प्रकाश सिंह, राजेश सिंह, कुन्ज बिहारी सिंह आदि थे। उधर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रांतीय मंत्री ने कहाकि कर्मचारी संघ के आंदोलन को शिक्षक संघ समर्थक देगा। बैठक में डा. प्रमोद श्रीवास्तव आदि थे।