नगर में वाजिदपुर तिराहे के पास हाईवे पर रोडवेज की बस के खराब होने के चलते लंबा जाम लग गया। जाम के झाम में फंसकर घंटो लोग जूझते रहे। उधर रामपुर में भरत मिलाप के चलते मंडियाहू के बसुही नदी तक चार किमी वाहनों की कतार दस घंटे तक लगी रही।
शनिवार को सुबह करीब 10 बजे जब शहर में भीड़ का दबाव बढ़ता है तो उसी वक्त वाजिदपुर तिराहे के पास रोडवेज की एक बस बीच सड़क पर ही खराब हो गई। हाईवे पर मुड़ते हुए ही बस खराब होने से कारण सड़क पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। जगदीशपुर से लेकर नईगंज तक लंबा जाम लग गया।
जेसीज हाईवे जाम होने के चलते जेसीज की तरफ से आने वाले वाहन भी जाम में फंसते गए और जेसीज चौराहे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। खराब होकर बीच सड़क पर फंसी रोडवेज बस को किनारे लगाने के लिए पुलिस प्राशासन जब क्रेन को को मंगवाना चाहा तो बस तक क्रेन को पहुंचने का भी कोई रास्ता नहीं बचा था।
जिससे समस्या और गंभीर हो गई। पालिटेक्निक, वाजिदपुर, जदगीशपुर, नईगंज आदि स्थानों पर पुलिस ने वाहनों को दूसरे रास्ते से डायवर्ट किया तो करीब तीन घंटे बाद जाम से मुक्ति मिल सकी। उधर रामपुर में शुक्रवार की रात भरत मिलाप देखने उमड़ी भीड़ के चलते जौनपुर मिर्जापुर मार्ग पर लंबा जाम लग गया।
लोग 10 घंटे तक जाम में फंसकर परेशान होते रहे। शुक्रवार की रात आठ बजे से लगा जाम शनिवार सुबह करीब सात बजे समाप्त हुआ। जाम से निकलने के चक्कर में कई स्थानों पर ट्रक वाले ट्रैफिक नियमों को तोड़कर निकलने की कोशिश में समस्या को और गंभीर बना दिया था।