क्षेत्र के चिरैया मोड़ के समीप रविवार की रात सड़क दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को लोगों ने रोक कर चालक की पिटाई करते हुए ट्रक को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस तोड़फोड़ कर रहे दो युवकों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है।
रविवार की रात जनपद सीमा से सटे कलान चौराहे के समीप तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारकर भागने लगा। स्थानीय लोगों ने उक्त ट्रक का पीछा किया तो क्षेत्र के चिरैया मोड़ के समीप ट्रक को रोककर चालक निकेश यादव (22) पुत्र मैकू लाल निवासी भाऊकुआं अंबेडकर नगर की पिटाई करते हुए ट्रक में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तोड़फोड़ कर रहे दो युवकों को हिरासत में हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है।