फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने जाम लगा कर विद्युत निगम के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज लोगों ने बुधवार को बांस बल्ली लगाकर मुंगराबादशाहपुर प्रतापगढ़ मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मुंगराबादशाहपुुर कस्बे से सटे प्रतापगढ़ रोड पर सरायरूस्तम गांव में बिजली का पोल चार दिन पूर्व ट्रक के धक्के से टूट गया था। इससे सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद यातायात जाम के लिए विवश होना पड़ा। बिजली नहीं रहने से फसलों की सिंचाई सहित अन्य खेती किसानी के काम ठप पड़े हुए हैं। लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। उधर, जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सदानंद राय और विद्युत निगम के अधिकारियों ने शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें