फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सिहौली चौराहे से थानागद्दी मार्ग पर सिहौली गांव के पास सड़क पर जलभराव से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मनबढ़ों पर जलनिकासी रोकने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हल्की वर्षा के चलते पानी सड़क पर जमा हो जाता है। जलभराव के कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इसमें अक्सर वाहन फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क के पश्चिम तरफ अनुसूचित जाति की बस्ती के कुछ लोगों ने जलनिकासी अवरुद्ध कर दी है, इसके बाद स्थिति और खराब हो गई है। बार-बार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिला पंचायत की ओर से 15 वर्ष पूर्व बनी नाली गोमती नदी से न जोड़े जाने से शो पीस बनकर रह गई है। लोगों ने चेेतावनी दी कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होता तो वह आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में वीरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, संजीव यादव, शिवाचंद सेठ, श्यामा यादव, आशुतोष सिंह, सतीश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, बांके यादव, अनिल यादव, नवीन यादव, प्रवीण यादव, शंभु यादव, मनीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें