फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु यीशु के जन्म पर झूमे लोग, दी बधाई

विज्ञापन
क्रिसमस त्योहार के मौके पर सेंट पैट्रिक स्कूल में प्रभू ईशू का जन्मदिवस के मौके पर प्रभू ईशू की प? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। क्रिसमस का पर्व शनिवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुंगरारबादशाहपुर के सिटी पब्लिक स्कूल में बच्चों को सेंटा क्लास में मिठाई और चॉकलेट तथा मास्क उपहार के रूप में दिया। बच्चों ने क्रिसमस ट्री सजाया। बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ग्रीन हाउस प्रथम, एलो हाउस द्वितीय, व ब्लू हाउस तृतीय स्थान प्राप्त किए। परिसर में प्रभु यीशु के जन्म की झांकी, चरनी और चरवाहों का घर आदि सुंदर तरीके से सजाया गया था। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्रा ने मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

करंजाकला के सेंट जांस स्कूल सिद्दीकपुर में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में विशेष प्रार्थना की गई। प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर को क्रिसमस की बधाई दी। कहा कि क्रिसमस प्रभु के धरती पर अवतरण का त्योहार है। डोभी क्षेत्र के कोपा पतरही में स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में धूमधाम से क्रिसमस डे मनाया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। डायरेक्टर अनिल यादव और प्रधानाचार्य किरन सिंह ने आभार व्यक्त किया। आरएन टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें