खुटहन। क्षेत्र के मुबारकपुर चौराहे के पास मंगलवार को चलती कार से धूल उड़ाने से गुस्साए मनबढ़ों ने कार चालक के घर पर ईंट-पत्थर बरसाये। आरोप है कि उन्होंने उसकी पुत्री के साथ बदसलूकी भी की। पीड़ित परिवार के लोगों ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया। मौके पर सौ नंबर पुलिस को आता देख मनबढ़ बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गये। पीड़ित ने दो नामजद सहित 24 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
पुरा अंधरी गांव निवासी युवक मंगलवार को अपनी निजी कार से मुबारक पुर बाजार गये थे। जहाँ से वापस घर लौटते समय चौराहे के पास टूटी सड़क पर फेंकी गई मिट्टी कार के झोंके से उड़ने लगी। आरोप है कि वहाँ खड़े गाँव के ही कुछ लोगों से धूल गुबार को लेकर कुछ कहा सुनी हो गई। अश्विनी वहां से कार लेकर घर भाग गया। अभी वह घर पहुंचा ही था कि दो दर्जन से अधिक की संख्या में पहुंचे दबंगो ने उन्हें लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि घटना की रिकार्डिंग कर रही उसकी बहन का दबंगों ने मोबाइल छीनने के साथ साथ उसके साथ अश्लील हरकत भी किया। इसी बीच मौका पाकर पीड़ित घर के भीतर भागकर अपनी जान बचाए। पुलिस छानबीन में जुटी है।