फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी से भरे टब में डूबकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी से भरे टब में डूबकर मासूम की मौत
विज्ञापन

खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के कलांपुर गांव में सोमवार को घर के बाहर रखे पानी से भरे टब में डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
कलांपुर गांव निवासी मुकेश राजभर रोजी रोटी के लिए दिल्ली रहता है। सोमवार को मुकेश की पत्नी अपने ढाई वर्षीय पुत्र दिपांशु को घर पर छोड़कर खेत में चली गयी। मां के जाते ही मासूम दीपांशु भी घर से निकल कर बाहर हैण्डपम्प पर पहुंच गया। थोड़ी ही देर बाद मां खेत से लौटकर घर पहुंची तो उसका बेटा पानी से भरे टब में औंधे मुंह पड़ा था। घबराई मां अपने बेटे को टब से निकालने के बाद दहाड़े मारकर रोने लगी। चीख पुकार सुनकर मौके पर पडो़सी जुट गये। उपचार के लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
नेवढिय़ा। स्थानीय थाना क्षेत्र के दौड़ी गाँव मे सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के दौड़ी गाँव की विवाहिता पिंका 24 वर्ष अपने पति रविन्द्र चौहान व ससुर सास के साथ घर पर ही रहती थी।रोजना की तरह पिंका शोमवार की सुबह उठकर सारा काम काज निपटा कर अपने दो वर्षीय पुत्री अंशिका को लेकर छत पर बने एक कमरे में लेकर चली गई।घंटो समय बीत जाने के बाद लगभग सुबह आठ बजे पति रविन्द्र बच्ची को ढूढते हुए छत पर पहुचा तो देखा कि कमरे में पिंका नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी पर झूल रही थी। शोर मचाने पर सास ससुर सहित आस पड़ोस के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए। वही घटना की सूचना दोपहर को पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत विवाहिता के पिता राधेश्याम चौहान निवासी चिताव थाना पवारा को दिया। मायके वालों के पहुचने पर पुलिस ने शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में लेकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें