मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के बारीगांव नेवादा द्वितीय (कुदनापुर) गांव में रविवार शाम को काटे जा रहे नीम के पेड़ के अचानक गिर जाने से उसकी चपेट में आए अरविंद पटेल (40) की मौत हो गई। वह एक लड़की की शादी में दैजा (निमंत्रण) देकर पैदल लौट रहे थे। कोतवाली के प्रभारी कविंद्र राय ने बताया कि विनय पटेल ने अपना एक नीम का पेड़ बेच दिया था।
इसे एक व्यापारी के मजदूर काट रहे थे। इसी दौरान गांव के निवासी अरविंद पटेल किसी शादी समारोह में निमंत्रण (दैजा) देकर पैदलघर लौट रहे थे। जहां पेड़ की कटाई हो रही थी वहां वो पहुंचे थे तभी पेड़ अचानक भरभराकर उन पर गिर पड़ा। हादसे में वे घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। मृतक 10 दिन पूर्व बाहर से अपनी बिटिया की शादी तय करने के लिए घर आया था। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था दो भाई बाहर रहते हैं। संवाद