फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सिंचाई कर रहे किसान को घेरकर हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पवारा थाना क्षेत्र के मुड़ाव गांव में खेत की सिंचाई कर रहे महेंद्र प्रताप चौहान पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पत्नी आशाकी तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आशा देवी ने बताया कि सोमवार शाम करीब 8 बजे उनके पति महेंद्र प्रताप चौहान खेत में सिंचाई कर रहे थे। आरोप है कि गांव के ही सुरेश चौहान, जयप्रकाश और सौरभ चौहान ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। इससे वह लहूलुहान होकर खेत में ही गिर पड़े। आरोप है कि घायल होने के बाद भी आरोपी मारपीट करते रहे और शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर धमकी देते हुए मौके से भाग गए। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल किसान को उपचार के लिए मछलीशहर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि आशा देवी की तहरीर पर सुरेश चौहान, जयप्रकाश चौहान और सौरभ चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
रास्ते के लिए मारपीट, आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर (मनीपुर) गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी उदयराज पटेल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि बंटवारे के बाद पुराने मकान तक जाने वाले रास्ते को विपक्षी पक्ष के लोग रोक रहे थे। शनिवार को जब उन्होंने इसका विरोध किया और कारण पूछा तो हंसराज, धर्मेंद्र, उर्मिला तथा सरिता ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के हंसराज पटेल ने भी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके परिवार के लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी रविंद्र कुमार, जितेंद्र, काजल व उदयराज वहां पहुंच गए और उनकी पत्नी उर्मिला बहू सरिता के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर चार-चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें