गोदान एक्सप्रेस में हार्ट अटैक से यात्री की मौत
मीरगंज। गोदान एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे आजमगढ के यात्री का दिल का दौरा पडने से मौत हो गई। कंट्रोल की सूचना मिलने पर ट्रेन के जंघई पहुंचने पर स्टेशन अधीक्षक ने यात्री को एंबुलेंस से मछलीशहर पीएचसी भेजवाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
11056 गोदान एक्सप्रेस से आजमगढ के सोलवारा गांव थाना रानीसराय निवासी अबरार अहमद 65 साल एस - 4 में सवार हुए उनके साथ हमामपुर थाना संजरपुर जिला आजमगढ निवासी अबु सुफियाना भी थे । ट्रेन जौनपुर से जंघई के बीच थीं तभी अबरार अहमद की तबियत खराब हो गई। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल रेलवे कंट्रोल रुम को दी। ट्रेन के जंघई स्टेशन उन्हें ट्रेन से उतरवा कर अस्पताल भेजवाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।