फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से आभूषण लेकर भाग रहे उचक्के को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से आभूषण लेकर भाग रहे उचक्के को दबोचा
विज्ञापन

मीरगंज। कुर्ला से वाराणसी जा रही रत्नागिरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की बी-वन कोच में यात्रा कर रहे दंपती कते बैग से नकदी और दो लाख के आभूषण चुराकर भाग रहे उचक्के को जीआरपी के सिपाही और टीईटी ने पकड़ लिया। बरियारामपुर रेलवे स्टेशन के पास चेनपुलिंग कर उचक्के के अन्य साथी फरार हो गए। पकड़े गए युवक के पास से नकदी व सभी जेवरात बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

एयरफोर्स से रिटायर्ड मीरगंज क्षेत्र के भटहर गांव निवासी रामसूरत मौर्या (65) अपनी पत्नी वैजंती देवी (62) के साथ मुंबई से जंघई आ रहे थे। बी-वन कोच में 49, 52 नंबर सीट पर उनका आरक्षण था। सुबह करीब साढ़े चार बजे ट्रेन फुलपुर स्टेशन को पार करने के बाद वे सामान के साथ गेट पर आ गए। तभी पांच उचक्कों ने उन्हें घेर लिया और कुछ देर बाद चले गए। रामसूरत को कुछ आशंका हुई तो उन्होने अपना बैग चेक किया। बैग से सोने की चेन, मंगलसूत्र, दो झाला , अंगूठी व दस हजार रुपये गायब था। देख उन्होंने शोर मचाया। जीआरपी के कांस्टेबल सुनील कुमार यादव व टीटीई केपी पाल ने जिस उचक्केे के पास सारा माल था उसे पकड़ लिया। उसके अन्य साथी बरियाराम स्टेशन के पास चेनपुलिंग कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें