फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बेटे को बस में ही भूल गए माता-पिता, फिर देवदूत बनकर आई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस की पीआरवी टीम की सतर्कता से एक मासूम अपने परिजनों से मिल पाया । चार वर्षीय मासूम रोडवेज बस में ही छूट गया था। उसके माता-पिता और दूसरे परिजन बस स्टैंड पर उतर गए। जानकारी होने के बाद पुलिस ने करीब 30 किमी दूर बस को रोककर बच्चे को बरामद किया और परिजनों से मिलवाया।
विज्ञापन

बदलापुर का एक परिवार मुंबई से घर आ रहा था। लखनऊ में ट्रेन से उतरने के बाद सभी रोडवेज बस में सवार हुए। मंगलवार की शाम बस जब बदलापुर पहुंची तो छह सदस्यीय परिवार के सभी सदस्य नीचे उतर गए। चार वर्षीय आर्यन उपाध्याय बस में छूट गया। कुछ देर बाद परिजनों को यह पता चला तब तक बस वाराणसी के लिए रवाना हो चुकी थी। परेशान परिवार को कोई उपाय नहीं सूझा तो मदद के लिए 112 नंबर डायल किया। सूचना मिलते ही पीआरवी 2317 हरकत में आई। वाराणसी रोड पर बस तलाश शुरू की। कुछ देर बाद ही बस आती दिखी तो उसे रोककर चेक किया गया तो आर्यन सीट पर ही सो रहा था। पुलिस ने उसे बस से नीचे उतारा और परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद उनकी पहचान कर बच्चा उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें