फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने वीडियो कॉल कर दी पारसनाथ को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को वीडियो कॉल कर पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पारसनाथ के तीनों बेटों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया और शीघ्र उनके घर आने का भरोसा दिया। बातचीत के दौरान उन्होंने जो संकेत दिए उससे लगता है कि पारसनाथ यादव के बड़े पुत्र लकी यादव पिता की राजनीतिक विरासत संभालेंगे।
विज्ञापन

शहर के पचहटिया स्थित कोल्ड स्टोरेज पर बुधवार को पारसनाथ की तेरहवीं का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान दोपहर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के मोबाइल फोन पर वीडियो काल किया और पारसनाथ यादव के परिवार के सदस्यों से बात कराने को कहा। उन्होंने पारसनाथ यादव के बड़े पुत्र लकी यादव, ओम प्रकाश यादव और वेद प्रकाश से बात कर पिता के निधन पर ढांढस बंधाया। बातचीत के दौरान अ खिलेश ने मल्हनी विधानसभा के उप चुनाव में लकी यादव को पिता की विरासत संभालने का संकेत भी दे डाला। उन्होंने कहा कि पारसनाथ यादव बड़े नेता थे। जिस प्रकार वह अपनी विधानसभा की जनता का ख्याल रखते थे उसी तरह वह भी विधानसभा क्षेत्र को संभालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें