फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 फीसदी बाइक चालक नहीं लगाते हेलमेट

विज्ञापन
01- ओलन्दगंज चौराहे पर 3.30 बजे बुलेट पर चार सवारी लेकर जाता युवक। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह का असर देखने को नहीं मिल रहा है। अमर उजाला ने मंगलवार को शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जब इसकी पड़ताल की तो लगभग 40 फीसदी बाइक चालक ऐसे मिले , जो हेलमेट नहीं लगाए थे। इस दौरा ओलंदगंज, कोतवाली, शाहीपुल के आदि स्थानों पर लोग घड़ल्ले से बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहे थे। कोई बाइक के पीछे दो व तीन लोग बैठाकर तो कोई चार लोगों को बाइक के पीछे बैठाकर बिना हेलमेट के बाइक चलाते मिले। जिसमें आमजनता के साथ होमगार्ड व पुलिस के जवान भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जबकि जिले में तकरीबन चार लाख बाइक हैं। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सड़क सुरक्षा के नियमों का जिले में कितना पालन हो रहा है। जबकि इस समय प्रथम त्रैमासिक सड़क सुरक्षा सप्ताह चल रहा है, जो 28 जून तक चलेगा, लेकिन इसका बाइक चालकों पर कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है। जिससे सड़क सुरक्षा सप्ताह बेमानी साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें