फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मेडिकल कॉलेज में शुरु हुई पैरामेडिकल कोर्स की कक्षाएं

विज्ञापन
उमानाथ सिंह स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में पैरामेडिकल कोर्स का फीता काटकर उद्घाटन कर? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
करंजाकला। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में पैरामेडिकल की पढ़ाई शुरू हो गई। प्रधानाचार्य प्रोफेसर शिवकुमार ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन

पैरामेडिकल के नोडल अफसर डॉ. अपूर्व ने बताया कि इसमें द साल के पाठ्यक्रम चलेंगे। इसकी 60 सीटों पर तीसरी राउंड की काउंसिलिंग तक 50 छात्रों ने दाखिला लिया है। चौथे चरण की ऑफलाइन काउंसिलिंग चल रही है। उसमें 10 सीटें भरी जाएंगी। डीएमएलटी में 35 छात्रों, एक्स-रे तकनीशियन में 8 और ओटी तकनीशियन में सात अभ्यर्थियों का दाखिला हुआ है। इसमें 28 छात्राएं को 22 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्र मेहनत और लगन से पढ़ाई करेंगे तो चिकित्सा के क्षेत्र में रोजगार अवसर की कमी नहीं है। पहले दिन छात्रों का परिचय लिया गया और पाठ्यक्रम की जानकारी दी गई। डॉ जाफरी ,डॉ रुचिरा सेठी,डॉक्टर दीपक यादव पैरामेडिकल के अन्य स्टाफ लिपिक व बाबू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें