जौनपुर जंक्शन पर उस वक्त हलचल मच गई जब कंट्रोल रूम को अचानक सूचना मिली कि पटना कोटा एक्सप्रेस में बम है जिसके बाद पूरे महकमें में खलबली मच गई। आरपीएफ और जीआरपी के अलावा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पांच मिनट तक चेकिंग की गई और बाद में अफवाह बताया गया।
जौनपुर कंट्रोल रूम की सूचना पर पटना कोटा एक्सप्रेस ट्रेन में बम रखे जाने की सूचना पर आरपीएफ जीआरपी के अलावा स्थानीय पुलिस ने जौनपुर जंक्शन पर मंगलवार को पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाया। ट्रेन सायं 8.48 बजे पहुंची और 8.53 बजे रवाना हुई। जिसके चलते ट्रेन यात्रियों में हलचल जैसा माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
मंगलवार पटना से कोटा को जाने वाली पटना कोटा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 13237 में बम रखे जाने की सूचना पर जौनपुर जंक्शन पहुंचने पर पहले से ही मौजूद आरपीएफ पोस्ट प्रभारी अजय कुमार ने साथी जवानों में एस आई कैलाश कुमार, एएसआई वीरेंद्र प्रताप सिंह, तथा जीआरपी थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सोनकर, की साथी जवानों की संयुक्त टीम ने ट्रेन को चेक किया।
हालांकि कोई आपत्तिजनक वस्तु न मिलने से जवानों ने राहत की सांस लिया। शहर कोतवाली प्रभारी मिथिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में साथी जवानों ने जौनपुर जंक्शन पर पहुंचकर चेकिंग अभियान में शामिल हुए। जौनपुर आरपीएफ प्रभारी अजय कुमार ने बताया है कि कोटा पटना एक्सप्रेस में बम की अफवाह को लेकर वाराणसी में जांच हुई थी। यहां भी ट्रेन पहुंचने पर हम लोगों ने चेकिंग किया । ट्रेन 5 मिनट खड़ी रही जिसके बाद रवाना हो गई।