फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल एकात्म मानववाद के थे प्रणेता

Sat, 26 Sep 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की शताब्दी जयंती शुक्रवार को खरका कालोनी में मनाई गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके मूूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन


 कार्यकर्ताओं ने व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि दीन दयाल उपाध्याय एकात्म मानव वाद के प्रणेता थे। उनके आदर्शो से सीख लेकर ही समाज को नई दिशा दी सकती है।

  उन्होंने समाज को एक धागे में पिरोने का काम किया। उनके आदर्श समाज के हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरदेव सिंह, अशोक श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष हरिश्चंद सिंह ने कहा कि पंडित दीन दयाल शताब्दी वर्ष
विज्ञापन


भाजपा मना रही है। प्रशिक्षण वर्ग शुरू हो गया है। सुशील उपाध्याय, सरदार सिंह ने कहा कि पंडित जी ने 1953 में अखिल भारतीय जन संघ की स्थापना की। समाज सेवा की भावना स्थापित संगठन आज भी अपने उद्देश्य को पूरा करने

 में लगा है। श्याम मोहन अग्रवाल, नीरज सिंह, ने कहा कि उनकी जीवन शैली से समाज का हर वर्ग प्रभावित था। आज भी बड़े ही सम्मान के साथ लोग उनका नाम लेते है। आज भी उनका नाम अमर है। इस मौके पर मनोज, गिरीश यादव,

 सूर्य प्रकाश मुन्ना, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, शशि मौर्य, सरस गौड़, रवींद्र नारायण, मंजू उपाध्याय, अरविंद मिश्र, शैल मौर्या, संतोष त्रिपाठी, भागवत पांडेय, डा. राकेश दुबे, आलोक श्रीवास्तव, धरमपाल कनौजिया, नंदलाल यादव, रामकृष्ण बिंद,
विज्ञापन


 आनंद त्रिपाठी,  संतोष आर्य, परविंद चौहान, आशीष तिवारी आदि मौजूद थे। राजवीर दुर्गवंशी ने आभार जताया। संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें