फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल व सीएचसी मछलीशहर में ऑक्सीजन प्लांट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल और सीएचसी मछलीशहर में बनकर तैयार ऑक्सीजन प्लांट का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया गया। जिला महिला अस्पताल में लगे प्लांट का उद्घाटन केराकत विधायक दिनेश चौधरी और सीएचसी मछलीशहर में सांसद बीपी सरोज ने किया।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में प्लांट के उद्घाटन के दौरान केराकत विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि अब मरीजों को ऑक्सीजन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। प्लांट से पर्याप्त ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। कार्यक्रम के बाद डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वार्डों में भर्ती मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 कार्ड बनाए गए थे। मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने कार्ड बनाने में तेजी लाने को कहा। तारा उरई गांव के घनश्याम शुक्ला ने डीएम से शिकायत की कि दवा बाहर से लिखी जाती है। इस पर डीएम ने सीएमएस डॉ एके शर्मा को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएमओ जीएसबी लक्ष्मी, डॉ. राजीव, डॉ. एसके यादव आदि उपस्थित रहे।
मछलीशहर : सीएचसी पर सांसद निधि से लगे ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन सांसद बीपी सरोज ने किया। उन्होंने कहा कि हर जरूरतमंद को अब अस्पताल में ऑक्सीजन मिलेगी। ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं होने पाएगी। प्लांट लग जाने से चिकित्सालय में कोविड संक्रमण के अतिरिक्त सामान्य दिनों में भी ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इस दौरान सांसद ने अस्पताल में उपलब्ध दवा के बारे में जानकारी ली। अधीक्षक डॉ. विशाल सिंह यादव ने बताया कि प्लांट से एक बार फुल चार्ज होने पर अस्पताल में लगे तीस बेड पर छह दिन तक ऑक्सीजन की सप्लाई हो सकेगी। सांसद व एसडीएम से अस्पताल परिसर में जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की गई। इस पर सांसद ने एसडीएम ने नाला बनवाने को कहा। भाजपा नेता रामचंद्र बिंद ने प्रसव के दौरान बाहर से दवाएं व अन्य सामान मंगाए जाने की शिकायत की। इस पर सांसद ने अस्पताल के कर्मचारी को हिदायत दी कि समय रहते शिकायत दूर की जानी चाहिए। इस अवसर पर तहसीलदार सुदर्शन कुमार, डॉ. मनोज यादव, डॉ. राजेश यादव, राकेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें