जौनपुर। डीएम के निर्देश पर खनन विभाग की ओर से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को 14 ओवरलोड ट्रक सीज किए गए और 6.50 लाख की वसूली की गई।
ओवरलोड वाहनों की निगरानी की जिम्मेदारी एआरटीओ की है, लेकिन जिले से होकर गुजरने वाले सभी हाईवे पर रोज ओवरलोड वाहन बिना किसी रोकटोक के गुजरते हैं। डीएम के निर्देश पर खनन विभाग कई दिनों से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चला रहा है। मंगलवार को भी खनन अधिकारी विनीत सिंह की निगरानी में अभियान चलाया गया। अलग अलग स्थानों पर हुई वाहनों की जांच में 14 ट्रकें ओवरलोड मिलीं। इनमें से सबसे अधिक सतहरिया पुलिस चौकी पर सात वाहनों को बंद किया गया। जबकि पंवारा थाने पर चार और पूर्वांचल पुलिस चौकी पर तीन ट्रकों को खड़ा कराया गया है।