फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेडख़ानी का विरोध करने पर मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के कर्रा कॉलेज के पास शनिवार को अनुसूचित जाति के परिवार की युवती के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ युवकों ने युवती के घर जाकर परिजनों से मारपीट की। बस्ती के लोग एकत्रित होने लगे तो युवक फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

कर्रा डिग्री कॉलेज के खेल मैदान के पास एक बस्ती है। खेल मैदान की चारदीवारी और बस्ती के बीच संकरा रास्ता है। बस्ती के लोगों का आरोप है कि कॉलेज खुलने के दौरान इस चारदीवारी पर बैठकर अराजकतत्व बस्ती के आने जाने वाली लड़कियों व महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। विरोध करने पर गलीगलौज करते हैं। शनिवार को दोपहर घर आते समय युवती के साथ मनबढों ने छेड़खानी की। युवती की शिकायत पर बस्ती के लोगों ने विरोध किया तो मनबढ़ युवक उनके साथ मारपीट करने लगे। पहले तो बस्ती के लोगों के विरोध करने पर उस समय युवक भाग गए। कुछ देर बाद बाद फोन करके अपने साथियों को बुला लिया और बस्ती में घुसकर मारपीट करने लगे। एकजुट होकर बस्ती वालों ने विरोध किया तो हवा में तीन चक्र गोलियां चलाते हुए भाग निकले। बस्ती के लोगों ने यूपी 100 पर फोन कर सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं। घटना की लिखित सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें