जौनपुर। क्राइम ब्रांच और बक्शा थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने लुटेरों के अंतर्जनपदीय गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक महिला भी शामिल है। उनसे देशी पिस्टल, कारतूस, तमंचा, सोने की दो चेन, दो बाइक और 5810 रुपये बरामद किए गए हैं।
शनिवार को पुलिस ने बाइक सवार चार युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक उन्होंने पूछताछ बताया कि वे लूट के गहने गाजीपुर के सैदपुर के रहने वाले प्रदीप सेठ के जरिए बेचते हैं। उन्होंने नौ दिन पहले उन्होंने जफराबाद क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से एक महिला से सोने की चेन, पिछले महीने की 15 तारीख को केराकत क्षेत्र में पतौरा नहर पुलिया के पास से रसोईगैस के ट्रालीमैन से 28 हजार रकुपये और 22 जुलाई को वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र में चौरा माता मंदिर के पास एक महिला से चेन और 23 जुलाई को चन्दवक क्षेत्र में आटो चालक से मोबाइल छीनने की बात स्वीकार की है। केराकत क्षेत्र के देवकली का कृपाशंकर यादव उर्फ गोरख यादव गिरोह का सरगना है। नई बाजार चौकिया के जितेंद्र कुमार उर्फ कल्लू , सरोज बड़ेवर के दिनेश निषाद, निहालापुर की सुनीता यादव के अलावा चंदौली जिले के पूरा गणेश के हरिश्चन्द्र निषाद उर्फ भोला उर्फ पहलवान और प्रदीप सेठ को गिरफ्तार किया गया है। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ केराकत, जलालपुर, बक्शा, फूलपुर वाराणसी, कोतवाली मिर्जापुर, चंदवक, चोलापुर वाराणसी, जफराबाद, करंडा गाजीपुर, सैदपुर गाजीपुर आदि थानों में लूट, हत्या, दुष्कर्म समेत अन्य संगीन मामलों में केस दर्ज है। गिरोह के सरगना कृपाशंकर पर 11 मामले दर्ज हैं।